बुलंदशहर, दिसम्बर 26 -- महिलाओं ने श्रीमद भागवत कथा प्रारंभ करने के लिए भव्य कलश यात्रा निकालकर श्रद्धालुओं को कथा सुनने के लिए आमंत्रण दिया। नगर के जाह्नवी द्वार से सैकड़ों महिलाओं व युवतियों ने भव्य कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा के आगे ढोल, बैंड, बाजे बज रहे थे। जिसमें धार्मिक गीतों पर महिलाएं प्रसन्नता के साथ झूम रही थी। नगर के शिव चौक, मुख्य बाजार, मेंहदी बाग से होते हुए कलश यात्रा बुलंदशहर बस स्टैंड स्थित कैलाश बिहार कॉलोनी पहुंची। कथा स्थल पर महिलाओं द्वारा समस्त कलश स्थापित किए गए। क्षेत्र के गांव तेलिया नगला से पधारे कथा व्यास आचार्य अंकित गौड़ द्वारा श्री मुख से कथा सुनाई जाएगी। कथा आयोजन में सभी लोग बढ़-चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इस मौके पर चेयरमैन बृजेश गोयल, आचार्य हरि नारायण, आचार्य राधे अनमोल, आचार्य प्रशांत, योगेश मित्तल, रू...