सुल्तानपुर, मई 1 -- चांदा, संवाददाता। चांदा कस्बे में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलश यात्रा कथा स्थल से गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के साथ प्रारंभ हुई। यात्रा चांदा बाजार के प्रमुख मार्गों से होते हुए जौनपुर रोड स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां आचार्यगणों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद पीतांबर धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर नार कर भ्रमण करते हुए पुनः कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया। कथा स्थल के मुख्य द्वार पर कलश पूजन के उपरांत विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर मुख्य यजमान निर्मला देवी व रामपाल दुबे उर्फ छोटे दुबे ने भगवान की प्रतिमा एवं व्यासपीठ का पूजन-अर्चन श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.