गोपालगंज, फरवरी 24 -- फुलवरिया। एक संवाददाता क्षेत्र के श्रीपुर बंगाली कॉलोनी स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ तथा रामपुर कला राधागंज स्थित राधा-कृष्ण मठ में चल रहे श्रीमद् ज्ञान महायज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अखंड हरी नाम संकीर्तन महायज्ञ समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व मुखिया चंदन दास गुप्ता ने बताया कि महायज्ञ में मोतिहारी तथा पश्चिम बंगाल के कोलकाता से आए विभिन्न संप्रदायों के कलाकार अपनी आकर्षक भक्ति प्रस्तुतियां दे रहे हैं। संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा परिसर गुंजायमान है। वहीं रामपुर कला राधागंज स्थित राधा-कृष्ण मठ में आयोजित श्रीमद् ज्ञान महायज्ञ के बारे में मठ के महंत पदम दास जी महाराज ने बताया कि अयोध्या से आई रामलीला मंडली सजीव मंचन कर रही है। महायज्ञ समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्त...