बरेली, मई 28 -- श्री हरि मंदिर मॉडल टाऊन में कथा वाचक संत गोविंद देव गिरी महाराज ने द्वितीय दिवस पर कथा का व्याख्यान करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमारे जीवन को कृतार्थ करने वाला महा ग्रंथ है। ग्रंथ अनेक है लेकिन श्रीमद्भागवत से उत्तम ग्रंथ और कोई नहीं है। कलियुग में इस के स्मरण मात्र से ही मुक्ति के मार्ग खुल जाते है और मृत्यु का भय नष्ट हो जाता है। कथा में अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा, उपाध्यक्ष अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, रंजन कुमार, अनिल चड्ढा, मिक्की आहुजा, कृष्ण कुमार, मोहता पंकज सकसेरिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सच्चे भक्त की इच्छा अनुसार भगवान लेते हैं अवतार: नरेंद्राचार्य

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...