कौशाम्बी, फरवरी 1 -- नगर पालिका परिषद भरवारी में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक ने श्रीकृष्ण व सुदामा मित्रता का वर्णन किया। इस कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। बड़ी कुटी मंदिर प्रांगण में 26 जनवरी से 3 फरवरी तक चलने वाली कथा में रविवार को श्रीधाम वृंदावन से आए आचार्य सत्यम कृष्ण शास्त्री (राहुल महाराज) ने सुदामा चरित्र की दिव्य लीला का हृदयस्पर्शी वर्णन किया। सुदामा चरित्र की लीला भगवान श्रीकृष्ण और उनके गरीब ब्राह्मण मित्र सुदामा की सच्ची मित्रता की मार्मिक कथा है। यह भागवत पुराण से ली गई है जो निस्वार्थ भक्ति और प्रभु कृपा का प्रतीक है। बचपन की मित्रता सुदामा और कृष्ण गुरुकुल में सखा बने। गरीबी में भी वह लकड़ियां इकट्ठा करते और चने बांटकर खुश रहते। विवाह के बाद सुदामा की पत्नी ने उन्हें कृष्ण से मिलने को प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.