गिरडीह, अप्रैल 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। उदनाबाद में चल रहे श्रीश्री 1008 श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सह राधा कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा में शुक्रवार को अन्न अधिवास कार्यकर्म किया गया। प्रवचनकर्ता चंदन कृष्ण शास्त्री वृंदावनधाम, प्रवाचिका कृष्ण वृजेश्वरी वृंदावन ने कथा के माध्यम से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। श्रीराम चरित्र मानस कथा के द्वितीय दिवस में वृंदावन से पधारे हुए चंदन कृष्ण शास्त्री महाराज ने श्रोताओं को यह बताया कि कलयुग के कलुशीत प्राणी के क्लेश कैसे दूर हो। इसके लिए कलयुग में एक मात्र साधन श्रीराम चरित्र मानस ग्रंथ हैं। कहा कि श्रीमद् भागवत और श्री रामचरितमानस एक सुदृढ़ नौका के समान है। जिसका आश्रय लेकर जीव भवसागर से पार जा सकता है। वहीं वृंदावन धाम से पधारी हुई कथा प्रवाचिका श्...