अमरोहा, मार्च 7 -- हसनपुर। क्षेत्र के गांव हथियाखेड़ा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शुक्रवार शाम गांव में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु भजन गाते हुए डीजे की धुन पर नाचते हुए चल रहे थे। गांव में जगह-जगह कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। धनौरा से पहुंचे कथा व्यास मोहित भारद्वाज ने इस दौरान कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है। पितरों को मोक्ष प्राप्त होता है। इस दौरान ओमपाल सिंह, ननुआ सिंह, जगदीश सिंह, रूप किशोर, ग्राम प्रधान जसवीर सिंह, मास्टर पूरन सिंह, डोरी सिंह, रिंकू सिंह, विनोद कुमार, प्रशांत सिंह, सनी कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...