श्रीमद्भागवत कथा से पहले श्रद्धालुओं ने निकाली शोभायात्रा
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- लक्ष्मणपुर। इलाके के शिवबोझ में शिव मंदिर पर शुरू होने वाली सात दिवसीय संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को शोभायात्रा निकाली गई। कथा स्थल से कथा व्यास देवव्रज के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्ति गानों पर नाचते गाते हुए आसपास के मंदिरों में पहुंचे और दर्शन पूजन किया। इसके बाद कथा स्थल पर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, शांति देवी,पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, राजकुमार पांडेय, राजकुमार शुक्ल, मनोज तिवारी, मनीष तिवारी, रामचन्द्र शुक्ल, श्यामशंकर पांडेय, प्रवीण पांडेय, सतीश तिवारी, शकुंतला, सतीश तिवारी, रमाशंकर, संदीप आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.