श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
छपरा, जून 4 -- श्रीमद्भागवत कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु एकमा। श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, धर्म, भक्ति और मोक्ष का मार्ग दिखाने वाला दिव्य ग्रंथ है। कथा श्रवण से मनुष्य के भीतर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है। यह बातें वाराणसी से आए कथावाचक डॉ. अमरेन्द्र दुबे ने गुरुवार को नगर पंचायत के गंजपर स्थित पूर्व मंत्री गौतम सिंह के आवास पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कहीं। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य सांसारिक मोह-माया से ऊपर उठकर भगवान की भक्ति में लीन होता है, तभी उसके जीवन का वास्तविक कल्याण संभव होता है। कथा के दौरान उन्होंने श्री शुकदेव एवं राजा परीक्षित के जन्म प्रसंग की विस्तृत व्याख्या की। साथ ही भीष्म पितामह के उपदेशों का वर्णन करते हुए सत्य, त्याग, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को मानव जीवन की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.