हाजीपुर, मई 28 -- सदर प्रखंड के हिलालपुर पटेल टोला स्थित मां काली मंदिर परिसर में 'श्री राम जानकी फलाहारी बाबा मठ' द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सह श्री लक्ष्मी-नारायण महायज्ञ का गुरुवार को समापन हो गया। महायज्ञ के अंतिम दिन एक विशाल और भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जिसमें कई पंचायतों और आस-पास के दर्जनों गांवों से पहुंचे 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

महायज्ञ का समापन इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर पूरा क्षेत्र महायज्ञ के जयकारों से गूंज उठा, माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया था। मेले जैसे इस भव्य आयोजन को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इससे पहले महायज्ञ के दौरान मथुरा की सुप्रसिद्ध कथा वाचिका साध्वी राधा सहचरी का कथावाचन हुआ था। भागवता कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव अत्यंत धू...