बांका, फरवरी 23 -- धोरैया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत सिज्झत बलियास पंचायत के कथौनी गांव में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह सोमवार से प्रारंभ हो गया। इससे पहले भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई ।शोभायात्रा बाबा धनकुंड नाथ प्रांगण स्थित शिवगंगा में कलश भरकर पुनः कथा स्थल वापस पहुंची। शोभायात्रा के आगे - आगे घोड़े बाजा के बीच झांकी आकर्षण का केंद्र बना रहा।कथा कार्यक्रम के लिए विमल कृष्ण शास्त्री जी महाराज पधारे हुए हैं। ज्योतिष सिंह,पवन मंडल, बौनी मंडल, गोपाल मंडल , सियाराम यादव, बैजनाथ राय आदि ने बताया कि प्रतिदिन दो पाली में आयोजित कथा कार्यक्रम आगामी 1 मार्च तक चलेगा। इस भक्तिपूर्ण कार्यक्रम से कथौनी गांव सहित आसपास के गांव में भक्ति की सरिता बहने लगी है। संपूर्ण ग्रामीण कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.