मिर्जापुर, जनवरी 30 -- ड्रमंडगंज। क्षेत्र के बबुरा कलां गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन गुरुवार को कथा व्यास पंडित प्रेम मूर्ति महाराज ने राजा जड़ भरत,वामन अवतार व भक्त ध्रुव की कथा भक्तों को सुनाई। कथावाचक ने कहा कि परमात्मा सर्व व्यापक है,वह सर्वत्र व्याप्त है। श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने से अज्ञानता का नाश होता है। भागवत कथा सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। वामन अवतार की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान विष्णु ने वामन रूप में अवतरित होकर राजा बलि से तीन पग भूमि दान में मांगी और तीन पग में पूरे ब्रह्मांड को नाप लिया। इससे राजा बलि को अपने अभिमान और गलती का अहसास हुआ। राजा बलि ने भगवान विष्णु से क्षमा मांगी और उनकी शरण में आकर भक्ति की।भक्त ध्रुव ने अल्पायु में अपनी भक्ति से भगवान को प्रकट होने पर विवश कर दिया। कथा वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.