भागलपुर, जून 2 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। अमडंडा थाना क्षेत्र के सतिहारी बामिया में आयोजित सप्तदिवस श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ के अंतिम दिन भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। कथा वाचक महेश आनंद जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मकल्याण और मोक्ष प्राप्ति का सशक्त माध्यम है। भागवत पुराण के अनुसार यह कथा मनुष्य को सांसारिक बंधनों, अज्ञान और मोह-माया से मुक्त कर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति से जोड़ती है। उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भक्ति भाव से भागवत कथा सुनने वाला व्यक्ति जन्म-मरण के चक्र से मुक्त होकर भगवान के श्रीचरणों में स्थान प्राप्त करता है। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से मिलता है मोक्ष का मार्ग : महेश महाराज भागवत कथा को भवसागर से पार लगाने वाली तथा भगवान श्रीकृष्ण का स...