आरा, अप्रैल 5 -- -श्री तोताद्रि लक्ष्मीनारायण मंदिर सोनवर्षा धाम में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा चरपोखरी, एक संवाददाता। प्रखंड के श्री तोताद्रि लक्ष्मीनारायण मंदिर सोनवर्षा धाम में श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज की 38वीं पुण्यस्मृति में आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन महाराज स्वामी रंगनाथाचार्य जी महाराज के मंगला अनुशासन में किया गया है। इस व्यास पीठ पर आए हुए कथावाचक श्री राम पंचायती मंदिर संगरिया राजस्थान के पीठाधीश्वर स्वामी दयानंद शास्त्री जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहां की श्रीमद्भागवत महापुराण हिंदू धर्म के प्रमुख पुराणों में से एक है। इसका श्रवण करना अत्यंत पुण्य दायक एवं लाभकारी माना गया है। इस कथा के श्रवण से मन को शांति एवं सकारात्मक मिलती है एवं भागवत कथा के श्रवण से मन शांत हो जाता है। ज...