बिजनौर, मई 31 -- कोतवाली देहात। क्षेत्र के ग्राम शादीपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण श्रवण किया। कथा में प्रस्तुत सुंदर झांकियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। कथावाचक आचार्य हनु उपाध्याय भारद्वाज ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह की कथा का वर्णन करते हुए कहा कि यह प्रसंग प्रेम, समर्पण और अटूट विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि माता रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को पत्र भेजकर अपने मन की इच्छा व्यक्त की थी, जिसके बाद भगवान श्रीकृष्ण उन्हें अपने साथ द्वारका ले गए और वहां दोनों का विवाह बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुआ।कथा यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में हुआ श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन के दौरान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झां...