बदायूं, फरवरी 27 -- बिल्सी। गांव वनबेहटा स्थित शिवमंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बृहस्पतिवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन कथावाचक यतेंद्र ठाकुर महाराज ने सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन करते हुए मित्रता, समानता और समर्पण का संदेश दिया। भक्तों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर और नृत्य कर अपनी भक्ति प्रकट की। शुक्रवार की दोपहर को मंदिर पर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर उदयभान सिंह, मोनू, ओमवीर सिंह, बाबू सिंह, राजीव सिंह, रनवीर सिंह चौहान, यादराम शाक्य, अरुण सिंह, अर्जुन सिंह, हेमराज शाक्य, मिलाल शाक्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...