बदायूं, फरवरी 23 -- बिसौली। नगर के बुध बाजार स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास आचार्य पंडित देशपाल भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की मनोहर बाल लीलाओं का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि नंदलाल की बाल छवियां और उनकी दिव्य लीलाएं केवल कथा नहीं, बल्कि जीवन को धर्म और प्रेम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा हैं। अंत में विधिवत आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर डॉ. प्रवीण शर्मा, मधु शर्मा, सीमा, सुषमा, रामकुमार, राधेश्याम सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...