भागलपुर, मार्च 11 -- बाथ ग्राम में श्री शिवेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन की शुरुआत कृष्ण जन्मोत्सव के साथ हुई। वृंदावन से पधारी कथावाचिका किंकरी किशोरी जी ने श्रीकृष्ण के बाल लीला के मनमोहक दृश्यों का वर्णन किया। झांकी भी निकाली गई। उन्होंने कहा कि अपने नटखट लीला से भगवान ब्रजवासियों को अनुगृहित करते हैं। जितना प्रेम ब्रजवासी कृष्ण से करते हैं, उतना ही प्रेम कृष्ण भी ब्रजवासियों से करते हैं। अंत में उन्होंने गिरिराज लीला का वर्णन किया कि जब ब्रजवासियों ने गोवर्धन पूजा की, तो उन्हें इंद्र के कोप का सामना करना पड़ा। लेकिन कृष्ण की शरण में जाने पर भगवान ने गिरिराज को अपनी बाईं हाथ की कनिष्ठा उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.