गाजीपुर, जून 5 -- सैदपुर। क्षेत्र के कनेरी स्थित भक्ति धाम गौरा में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन किया जा रहा है। 31 मई से प्रारंभ इस कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा के आयोजक एवं भक्ति धाम गौरा के संस्थापक अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि भागवत कथा धर्म, संस्कृति और सनातन मूल्यों की रक्षा का माध्यम है तथा यह जीवन जीने की सही दिशा प्रदान करती है। कथा व्यास आचार्य राजेश पांडेय ने कहा कि प्रभु कृपा से ही कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होता है। कथा के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कई भक्तजन एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे और भक्ति भाव में लीन होकर कथा का श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...