बदायूं, फरवरी 21 -- बिसौली। क्षेत्र के गांव मुसियानगला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन वृन्दावन से पधारे कथा व्यास आचार्य कृष्ण कार्तिकेय बृजानुरागी ने धर्म और नीति के गूढ़ संबंध की व्याख्या की। उन्होंने कहा कि धर्म हमें सत्य बोलना सिखाता है, परंतु नीति यह बताती है कि सत्य कब और कहां बोलना चाहिए। कथा के दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मुख्य यजमान व ग्राम प्रधान पति धर्मेंद्र मिश्रा ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं को उपहार भेंट कर बधाई दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...