आगरा, मार्च 23 -- क्षेत्र के गांव रमपुरा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन रविवार को कथावाचक ने ध्रुव प्रसंग सुनाया। रविवार को कथा के शुभारंभ की औपचारिकताएं मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने आरती उतारकर पूरी कीं। आयोजकों ने अतिथियों का फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया, उन्हें राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट की। इस दौरान लखनऊ से आईं कथा वाचक रजनी सरगम ने ध्रुव कथा का वर्णन किया। इस दौरान प्रोफेसर नीरज किशोर मिश्रा, गौरव प्रकाश गुप्ता, केपी सिंह, आकाश दीप वर्मा, गौरव पांडे, अवधेश पांडे, कृष्ण कुमार शर्मा, गिरीश प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, संजय पुंडीर, गोपाल दीक्षित, हिमांशु उपाध्याय, अमन चौहान, संजय सोलंकी, ब्रजेश उपाध्याय, अजय शर्मा, अजीत चौहान, प्रदीप कुमार, आशीष माथुर, उमेश माथुर , रवि माथुर, राम खिलाड़ी माथुर...