संभल, जनवरी 29 -- शहर के हल्लू सराय में चामुंडा मंदिर के सामने श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। गुरुवार को कथा के चौथे दिन महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति एवं वैदिक मर्यादाओं के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। महायज्ञ से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो गया। प्रातःकाल यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार, हवन एवं आहुतियों के साथ महायज्ञ की विधिवत प्रक्रिया संपन्न हुई। यज्ञ आचार्य प्रमोद पाठक महाराज (श्री धाम वृंदावन) के पावन सान्निध्य में शास्त्रोक्त विधि-विधान अनुसार यज्ञ निरंतर संचालित किया जा रहा है। श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान के साथ यज्ञ में सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। संध्या काल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक अतुल कृष्ण महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, नाम-स्मरण की महिमा, भ...