कन्नौज, मार्च 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नगला दुर्गा स्थित बाबा वीरेश्वर महाराज मठिया वाले मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास आचार्य सिंधु कुमार दुबे ने कहा कि गाय सभी के लिए पूजनीय है और उसका दूध अमृत के समान होता है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को गोसेवा अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जीवन में नाम का विशेष महत्व होता है, इसलिए बच्चों का विधिवत नामकरण संस्कार कराना चाहिए। भगवान के लिए कोई छोटा-बड़ा नहीं होता, सभी उनके लिए समान हैं। कथा सुनने वाले भी आयोजकों के साथ पुण्य के भागी बनते हैं। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतू शाक्य, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे सहित अन्य अतिथियों ने व्यास गद्दी का पूजन कर आचार्य का माल्यार्पण क...