इटावा औरैया, मई 5 -- इटावा, संवाददाता । कजसवंत नगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा वाचिका शिवानी शास्त्री ने भागवत पुराण के प्रसंगों के साथ राजा हरिश्चंद्र की सत्यनिष्ठा और धर्मपालन की प्रेरणादायक कथा का वर्णन किया। यह भी पढ़ें- समाज में नारी का अपमान होता है तो उसका परिणाम बहुत ही भयानक होती है: स्वामी रामप्रपन्नाचार्य जी महाराजकथा का वर्णन उन्होंने बताया कि सत्य और धर्म के पालन के लिए प्रसिद्ध राजा हरिश्चंद्र ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने वचन का त्याग नहीं किया। ऋषि विश्वामित्र को दिए वचन को निभाने के लिए उन्होंने अपना राज्य दान कर दिया। स्वयं पत्नी व पुत्र सहित दासत्व स्वीकार कर लिया। कठिन परिस्थितियों में श्मशान में कार्य करते हुए भी उन्होंने सत्य का मार्ग नहीं छोड़ा। अंततः ...