औरैया, मई 28 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के ग्राम नगला कहारन स्थित जाहरवीर मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान प्रस्तुत की गई आकर्षक झांकियों और भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। कथा व्यास रामकुमार शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि देवकी की आठवीं संतान के रूप में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होने के बाद वासुदेव जी महाराज उन्हें गोकुल में नंद बाबा और यशोदा मैया के यहां छोड़ आए। उन्होंने बताया कि यशोदा मैया के यहां कन्या का जन्म हुआ था, जिसे वासुदेव जी वापस कंस की जेल में ले आए। यह सब भगवान की अद्भुत लीला थी। कथा व्यास ने बताया कि आकाशवाणी के आदेश पर वासुदेव जी ने बालक कृष्ण को नंद बाबा के घर पहुंचाया। वहीं नंदल...