औरैया, जून 11 -- अजीतमल, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के ग्राम अमावता स्थित गमा देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन कथा व्यास पंडित अवधेश द्विवेदी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा के दौरान श्रद्धालु श्रीकृष्ण की मनमोहक लीलाओं का श्रवण कर भावविभोर हो उठे। कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, पूतना वध, माखन चोरी तथा गोप-गोपियों के साथ उनकी विभिन्न लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं, बल्कि मानव जीवन को प्रेम, करुणा, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। कथा...