बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुबौलिया क्षेत्र के पैठिया लस्करी गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथावाचक पं. राममणि शास्त्री ने कृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं की टोली झूमते-गाते बारात लेकर निकली, वहीं सखियां रुक्मिणी को लेकर मंच पर पहुंचीं। मंच पर हुए विवाह के साक्षी कथा पंडाल में मौजूद श्रद्धालु बने और पुष्पवर्षा कर आनंद व्यक्त किया। विवाह के बाद श्रद्धालुओं ने कन्यादान कर उपहार अर्पित किए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...