मुरादाबाद, दिसम्बर 4 -- मुरादाबाद। सूर्य नगर लानइपान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की धूम रही। कथा व्यास कृष्ण कांत शास्त्री ने कथा का आरंभ हरे कृष्णा हरे कृष्णा...महामंत्र से किया। उन्होंने भजन सुनकर कथा को आगे बढ़ाया। इसके बाद श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर मन मोह लिया। कथा व्यास ने भजन के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्म का प्रसंग शुरू किया श्रद्धालु झूमने लगे। इसी दौरान एक बच्चे को श्री कृष्ण के रूप में सजाकर पंडाल में लाया गया नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की का जयघोष होने लगा। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में रजनी अग्रवाल, रचाना शर्मा, सुनीता गुप्ता, शीनू, लक्ष्मी, शुक्लानी, मीना आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.