सोनभद्र, दिसम्बर 3 -- घोरावल,हिंदुस्तान संवाद। स्थानीय नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा भक्तियज्ञ का बुधवार शाम कलश यात्रा के साथ शुभारंभ किया गया। इस दौरान भक्तियज्ञ में वृंदावन धाम मथुरा से पधारे ब्रजरजदास महाराज के माध्यम से श्रीमद्भागवत कथा का संगीतमय पाठ एवं भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन व विश्लेषण किया जाएगा। नगर स्थित धर्मशाला प्रांगण में बुधवार को दोपहर बाद विधि-विधान के साथ मंडप पूजा और यज्ञ देवता की पूजा के बाद ब्रजरज महाराज के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु धर्मशाला के पास स्थित सरोवर पहुँचे। यहां पहुंच कर श्रद्धालु महिलाओं एवं पुरुषों ने मन्त्रोच्चारण के बीच 501 कलशों में जल भरा और कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा पुरानी बाजार, मेन तिराहा, दुर्गा मंदिर तिराहा, शिवद्वार मार्ग, राबर्ट्सगंज मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.