गोरखपुर, जनवरी 12 -- गोरखपुर, निज संवाददाता श्री पुरुषोत्तम सत्संग मंडल के तत्वावधान में विवेक होटल में श्रीमद्भागवत कथा सोमवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर प्रसाद ग्रहण किया। व्यासपीठ से कथा प्रवक्ता आचार्य सुरक्षा ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा लोक-परलोक के साथ पितरों के उद्धार का माध्यम है। उन्होंने बताया कि यह कथा पितरों के निमित्त आयोजित की गई थी। संचालन कर रहे राजेश कुमार द्विवेदी ने कथा प्रवक्ता, सहयोगियों, यजमान गुप्ता परिवार एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...