आदित्यपुर, मार्च 17 -- चांडिल,संवाददाता। खुशनुमा मौसम के बीच भालुकोचा गांव में 121 महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। सोमवार से 20 मार्च तक चलने वाले पांच दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हो गया। महिलाओं ने बामनी नदी से कलश यात्रा निकाली। इस दौरान राधे-राधे, जय श्री राम के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजता रहा। पश्चिम बंगाल के कथावाचक विनय कृष्ण ठाकुर ने श्रीमद्भागवत कथा प्रथम दिन में भगवान की लीलाओं का वर्णन किया। न्यू बाईपास सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनाती की गई थी। इस मौके पर मधुसूदन कुम्हार, सुबल कुम्हार, शंकर कुम्हार, जगन्नाथ चटर्जी, दिनेश सिंह, बीडीओ कुम्हार, दधिवर कुम्हार, रघुपति कुम्हार, विजय कुम्हार सहित कई लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.