दुमका, मार्च 20 -- मसलिया। मसलिया के नागरापथर गांव में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर वृंदावन से पधारे कथाव्यास भारती किशोरी भी साथ चल रहे थे। कलश शोभा यात्रा को लेकर 150 कन्याओं ने कथास्थल से कलश लेकर नंगे पैर मसलिया बाजार का भ्रमण करते हुए शिव मंदिर होते हुए रांगा बड़ा पोखड़ा पहुंच कर विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ कलश भरकर कथास्थल पहुंचकर कलश स्थापना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...