औरैया, मई 8 -- अछल्दा, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र के दिलीपपुर गांव में बीते एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधि-विधान के साथ समापन हो गया। समापन अवसर पर हवन-पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गांव में आयोजित कथा के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। शुक्रवार सुबह कथा समापन पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर से भंडारा शुरू हुआ, जो देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान आयोजकों ने सभी भक्तों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा का हुआ समापन कार्यक्रम में आयोजक मंडल सहित समस्त ग्रामीण और श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...