दुमका, मई 29 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। जमुआ ब्राह्मण टोला में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसके छठे दिन कथा वाचक बाल व्यास चंदन शरण ने कहा कि भागवत कथा सुनने से जीव का कल्याण तो होता ही है यहां के आसपास पशु-पक्षी, जानवर इत्यादि का भी कल्याण होता है। कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से जनम-जनम की व्यथा मिट जाती है। भगवान की कथा आपको केवल भगवत प्राप्ति नहीं कराती अपितु आनंद की अनुभूति कराती है। जो वस्तु कहीं प्राप्त नहीं कर पाते हैं वो हमें भगवान की कथा से मिलता है। उन्होंने कहा कि शांति, सद्बुद्धि व भक्ति यह चाह कर भी हम पा नहीं सकते, इसलिए हमलोगों को हमेशा भगवत चिंतन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- भागवत कथा में समुद्र मंथन एवं कृष्ण जन्म कथा का वर्णन भगवत चिंतन का सर्वोपरि साधन भगवान क...