सीतापुर, जून 23 -- मिश्रिख,संवाददाता। मिश्रिख स्थित प्राचीन बाला जी मंदिर परिसर में भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। भक्तों ने गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो उठा। श्रीमद्भागवत कथा का वाचन वृंदावन धाम निवासी सुप्रसिद्ध कथा व्यास पंडित विनय मोहन बाजपेई ने किया। कथा व्यास ने भागवत महापुराण की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से मनुष्य के जीवन के समस्त कष्ट दूर होते हैं तथा उसे आध्यात्मिक शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। 28 जून के पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ कथा की समाप्ति होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...