पाकुड़, फरवरी 2 -- सुंदरपुर गांव में रविवार की रात श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ गहरे आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। कथा के पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जिससे पूरा कथा पंडाल भक्ति, श्रद्धा और शांति के भाव से सराबोर नजर आया। दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरंभ हुई कथा में अंतरराष्ट्रीय कथावाचिका पूज्य प्रीति रामानुज जी ने श्रीमद्भागवत महापुराण की महिमा पर भावपूर्ण प्रवचन दिया। कथा के दौरान कथावाचिका प्रीति रामानुज जी ने कहा कि श्रीमद्भागवत केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। इसमें भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का ऐसा समन्वय है, जो मानव को मोह-माया से ऊपर उठाकर ईश्वर की शरण में ले जाता है। उन्होंने कहा कि आज के भौतिक युग में भागवत कथा मनुष्य को सत्य, संयम और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.