बदायूं, मई 3 -- कस्बा के पछाऔ मोहल्ला स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। वृंदावन से पधारीं कथावाचक साध्वी मीना किशोरी जी ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। संगीतमयी कथा के दौरान भजनों पर भक्त झूम उठे। कथा व्यास ने बताया कि सच्ची श्रद्धा से भागवत श्रवण करने पर कष्टों का निवारण और मोक्ष की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक भाग ले रहे हैं। आयोजक राजीव पाराशरी ने समस्त क्षेत्रवासियों से इस धर्मगंगा में डुबकी लगाने और कथा श्रवण कर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.