श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
उरई, मई 24 -- आटा। संवाददाता क्षेत्र के ग्राम पिपराया में अनिल कुमार द्विवेदी उर्फ अन्नू महाराज के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक आचार्य पंडित मनीष महाराज जी श्री वृंदावन धाम ने सुदामा चरित्र का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता, भक्ति और प्रेम का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। आचार्य पंडित मनीष महाराज ने कहा कि सच्ची मित्रता में धन-दौलत नहीं बल्कि प्रेम और समर्पण का महत्व होता है। भगवान श्रीकृष्ण ने अपने गरीब मित्र सुदामा का जिस प्रकार सम्मान किया, वह समाज को मानवता और मित्रता का संदेश देता है। कथा पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा श्रवण किया। कथा समापन पर भजन-कीर्तन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान की आरती उतारी तथा प्रसाद वितरण किया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.