औरैया, जनवरी 30 -- अजीतमल, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम अमावता में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधि-विधान से समापन हो गया। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। कथा के समापन से पूर्व शुक्रवार सुबह हवन-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया गया। इसके बाद दोपहर में विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। भंडारे की शुरुआत क्षेत्र व आसपास स्थित मंदिरों के पुजारियों, संत-महात्माओं तथा गांव की कन्याओं को प्रसाद ग्रहण कराकर की गई। इसके उपरांत उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के लोगों और बाहर से आए श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर रात्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.