लोहरदगा, जून 6 -- कैरो, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कैरो प्रखंड स्थित नरौली बजरंगबली मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन कथा की महत्ता और उसके श्रवण से होने वाले आध्यात्मिक लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। कथावाचक सूर्यकांत त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरुषोत्तम मास में श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण अत्यंत फलदायी माना गया है। यह माह भगवान विष्णु को अतिप्रिय है। इस दौरान श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा सुनने से व्यक्ति के पितृ प्रसन्न होते हैं तथा जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को धर्म, भक्ति और सदाचार की ओर प्रेरित करती है तथा आत्मिक शांति प्रदान करती है। यह भी पढ़ें- आज के समय में चरण वंदनीय नहीं है बल्कि मनुष्य का आचरण वंदनीय ...