छपरा, मई 25 -- फोटो- 3 - जलालपुर के किशुनपुर में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा सह श्रीराम कथा के लिए निकाली गई भव्य कलशयात्रा में शामिल सांसद सीग्रीवाल, संयोजक राजेश्वर कुंवर व अन्य पेज चार की बॉटम जलालपुर, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के किशुनपुर माता मंदिर के पास आयोजित श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा के आयोजन के लिए सोमवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर जलभरी की गई।

कलश यात्रा का महत्व कलशयात्रा यज्ञस्थल से शुरू होकर बड़का बेलकुंडा पोखरा पर पहुंची जहां पूजा अर्चना के बाद जलभरी की गई तथा वहां से यज्ञस्थल तक कलश लाया गया। रथ, हाथी, ऊँट व बाजे गाजे के साथ निकाली गई कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने भाग लिया। यज्ञ के संयोजक राजेश्वर कुंवर, महामंत्री राजेंद्र कुंवर सहित अन्य लोगों ने बताया कि प्रतिदिन दिन म...