बदायूं, जनवरी 22 -- बदायूं,संवाददाता। श्री राधाकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में मोहल्ला कृष्णापुरी में चल रही भागवत कथा के पांचवे दिन कथाव्यास गोपाल शरण महाराज के सानिध्य में नंदोत्सव बडी धूमधाम से मनाया गया। नंदोत्सव में भक्तों ने जमकर नृत्य किया। कथाव्यास ने कहा सिद्धि से प्रसिद्धि बढती है। जब प्रसिद्धि बढ़ जाती है तो अहंकार की उत्पत्ति होती है। अहंकारी की प्रवृत्ति भगवद भक्ति में बाधक बन जाती है। जो मनुष्य के लिए हानिकारक सिद्ध होती है। कथा व्यास ने कृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से गोवर्धन महाराज का पूजन किया। पूजन पंडित उमेश शास्त्री ने कराया। इस अवसर पर नरेंद्र कुमार शर्मा, अवधेश श्रोत्रिय, ठाकुर सत्यपाल सिंह, आरडी शर्मा, श्रीनिवास तिवारी, ठाकुर अनोज कुमार सिंह, रमाकांत दीक्षित, शिवेकानंद शर्म...