हापुड़, दिसम्बर 12 -- पांच से दस दिसंबर तक इंदौर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूल गेम्स शूटिंग प्रतियोगिता में श्रीमती ब्रह्मादेवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हापुड़ की तीन छात्राओं ने भाग लेकर मैडल झटके। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि राइफल इवेंट ऑपन साइड बालिका वर्ग में कक्षा दस की ईिशका वर्मा ने सिल्वर पदक प्राप्त करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार एयर राइफल पीप साइड में कक्षा 11 की माही चौधरी ने एवं कक्षा दस की आयुषी सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पूरे देश से लगभग 800 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.