रुडकी, जून 18 -- रुड़की, संवाददाता। श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट ऑफ बायो मेडिकल एंड एलाईड साइंसेज रुड़की में फार्मेसी छात्रों के लिए एक भव्य पूल कैंपस ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर प्रदान करना था। इसमें रुड़की, देहरादून, हरिद्वार, रुद्रपुर, मुरादाबाद और झांसी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आए 150 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इस प्रतिष्ठित ड्राइव में संस्थान का दावा है कि कुल मिलाकर 35 छात्रों के हाथ शानदार सफलता लगी। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज शर्मा और प्राचार्या डॉ. शम्मी चड्ढा ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। यह भी पढ़ें- श्रीमती तारावती इंस्टीट्यूट में पूल कैंपस ड्राइव संपन्न यह भी पढ़ें- गुणवत्तायुक्त व रोजगारपरक शिक्षा और कौशल वि...