श्रीमंगलधाम निर्माण को लेकर द्वारिकापुरी श्याम कुंज में भजन संध्या
भागलपुर, मई 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। द्वारिकापुरी कॉलोनी स्थित मंगल उत्सव श्याम कुंज में रविवार को एक दिवसीय भजन संध्या और प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन देवस्थली देवघर में निर्माणाधीन श्रीमंगलधाम के निर्माण-यज्ञ के संकल्प को समर्पित था। इस अवसर पर संत प्रदीप महाराज ने श्रीमंगलधाम की दिव्य परिकल्पना, उसके सामाजिक और आध्यात्मिक उद्देश्यों और इस महायज्ञ में सहभागिता के महत्व के बारे में बताया। वहीं, आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवेश दत्त मिश्र ने बताया कि देवघर की पावन भूमि पर बन रहा श्रीमंगलधाम केवल मंदिर नहीं, बल्कि मंदिर, विद्यालय, चिकित्सालय, गौशाला और आध्यात्मिक ध्यान केंद्र सहित एक समग्र सेवा परिसर होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.