बस्ती, मई 20 -- रुधौली। नगर पंचायत रुधौली स्थित थाना शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को श्रीबालाजी एवं खाटू श्याम भाव कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीबालाजी सरकार और खाटू श्याम जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई। गोरखपुर से आईं भजन गायिका मुस्कान मिश्रा ने अपने मधुर भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। वहीं भजन गायक रविरंजन और विशाल पांडेय के भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। कीर्तन के दौरान श्रीबालाजी का आकर्षक श्रृंगार किया गया तथा फूलों की वर्षा से माहौल भक्तिमय हो उठा।कार्यक्रम में महिलाओं की भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान विभिन्न धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया।इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, शशिभूषण सिंह, सुशांत पांडेय, सुजीत सोनी, विशाल पांडेय, हि...