पटना, जनवरी 31 -- रालोमो कार्यालय में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि श्रीबाबू के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने कहा कि समारोह में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्रवंशी, प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, खाद्य आयोग के सदस्य अंगद कुशवाहा, सुशील सिंह, रजनीश कुमार, अशोक कुशवाहा, खुर्शीद अहमद, राजन कुमार स्वतंत्र, अंजली कुशवाहा, रियाजुद्दीन बख्खो, मुन्ना चौधरी निषाद, मोहन यादव समेत अन्य नेताओं ने भी श्रीबाबू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...