गढ़वा, अप्रैल 9 -- श्रीबंशीधर नगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कुमार कनिष्क के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर बंशीधर महोत्सव कराने का आग्रह किया है। प्रतिनिधि मंडल के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को दिये गये मांगपत्र में कहा गया है कि वर्तमान राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। उक्त कारण राजकीय श्री बंशीधर महोत्सव का आयोजन फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। सरकार के उदासीन रवैया के कारण निकट भविष्य में इसकी संभावना भी नहीं दिख रही है। भाजपा की रघुवर दास सरकार के समय से श्री बंशीधर महोत्सव का शुभारंभ हुआ था। नेताओ ने कहा है कि इसका आयोजन नहीं होने से क्षेत्र के लोगों में निराशा है। अनुमंडल पदाधिकारी से प्रतिनिधि मंडल ने निवेदन किया है कि श्री बंशीधर महोत्सव जल्द कराने की कृपा की जाये न...