गढ़वा, फरवरी 7 -- श्रीबंशीधर नगर। नगर पंचायत आम चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के बीच शनिवार को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया गया है। अनुमंडल कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ प्रभाकर मिर्धा ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न वितरण किया। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष विजयालक्ष्मी देवी को बक्सा छाप चुनाव चिह्न मिला है। वहीं लता देवी को बिस्कुट छाप, इसी तरह भाजपा नेता राजू सिंह की पत्नी सुधा देवी को कैमरा छाप, झामुमो नेत्री किरण देवी को एयर कंडीशनर, पवन चेरो की पत्नी पिंटू देवी को छड़ी, बालेश्वर ठाकुर की पत्नी रीना देवी को चूड़ियां, भाजपा समर्थित रेखा देवी को बेंच, झामुमो नेता महमूद आलम की पत्नी शमीमा बानो को ईंटें, जदयू नेता रविप्रकाश की पत्नी साधना देवी को बाल्टी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.