गढ़वा, अप्रैल 29 -- श्री बंशीधर नगर, प्रतनिधि। श्रीबंशीधर नगर के नाम में आंशिक संशोधन को लेकर राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा लिए गए निर्णय पर क्षेत्र में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। पहले इस क्षेत्र का आधिकारिक नाम केवल श्री बंशीधर नगर था। उसे अब संशोधित कर श्री बंशीधर नगर ऊंटारी कर दिया गया है। इस बदलाव को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह है और इसे क्षेत्रीय पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस फैसले पर झामुमो नेता अमरनाथ पांडेय ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से स्थानीय लोग इस विषय पर अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे थे और अब राज्य सरकार ने उस मांग को गंभीरता से लेते हुए उचित निर्णय लिया है।

स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया अमरनाथ ने कहा कि यह केवल नाम संशोधन का मामला न...